पीलीभीत, जुलाई 31 -- Pilibhit News: बीसलपुर। जीएसटी टीम द्वारा खाद प्रतिष्ठान पर जांच पूरी कर ली गई है। इसमें मिले हेरफेर के सापेक्ष टीम ने 90 लाख रुपया जमा करा लिया है। जबकि बाकी साठ लाख की धनारशि जमा कराने को प्रतिष्ठान स्वामी ने वक्त मांगा है। टीम ने पांच दिन का वक्त दिया है। नगर की प्रमुख जगदीश शरण ज्वाला शरण खाद प्रतिष्ठान पर बुधवार को बरेली से एसआईबी डिप्टी कमिश्नर की अगुवाई वाली जीएसटी अफसरों की टीम पहुंची थी। खाद के व्यापार में टैक्स जमा किए जाने में वित्तीय अनियमिताओं की जांच एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर अनिरुद्ध सिंह ने अपनी टीम के साथ की थी। प्रतिष्ठान पर खरीदी गई खाद व विभिन्न फर्मो को आपूर्ति की गई खाद के लेजर से टैक्स का मिलन किया। इसमें भंडारित खाद का मिलन करा कर अभिलेखों का निरीक्षण करने में करीब डेढ़ करोड़ का हेरफेर पाया गया ...