पीलीभीत, अक्टूबर 15 -- Pilibhit News: पीलीभीत। बनकटी पंडरी क्षेत्र में बाघिन की मौजूदगी के मिले इनपुट के बाद निगरानी कर रही वन एवं वन्यजीव प्रभाग की टीमों को बाघिन ने गच्चा दे दिया। जंगल की तरफ खदेड़ने के लिए किए गए प्रयासों बीच बाघिन को ट्रैक कर रही टीम को बाघिन ने चकमा दे दिया। इसके बाद गन्ने की फसल में जा छिपी। इसकी सूचना डीएफओ को दी गई है। बनकटी से पंडरी मार्ग पर गन्ने और धान की फसल के बीच बाघिन की दस्तक और मौजूदगी के प्रमाण मिलने के बाद ड्रोन समेत हाथियों से वन कर्मी निगरानी करा रहे हैं। इसी क्रम में दो दिन तक कोई लोकेशन न मिलने पर निराश टीम को अचानक उम्मीद जागी। मंगलवार की रात्रि में निगरानी टीमें में शीलेंद्र, प्रमोद समेत गोलू को बाघिन दिख गई। बाघिन को जंगल की तरफ खदेड़ने के प्रयासों के बीच वह पूरी टीम को उस वक्त गच्चा दे गई कि जब ...