पीलीभीत, जुलाई 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला क्षय रोग केंद्र के तत्वावधान में जिला जेल में चल रहे चार दिवसीय डिजिटल पोर्टेबल एक्स-रे टीबी स्क्रीनिंग कैंप के तीसरे दिन 120 बंदियों की जांच की गई। इस दौरान एक्स-रे में संदिग्ध पाए गए 51 बंदियों के बलगम के नमूने लेकर जांच के लिए जिला क्षय रोग केंद्र भेजे गए।कैंप के दौरान जेल अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश चंद्र ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं जिला क्षय रोग केंद्र के सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर राजेश कुमार गंगवार और सीनियर लैब सुपरवाइजर शेर सिंह चौहान ने बंदियों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खांसी आने पर मुंह ढककर खांसें, लगातार खांसी होने पर बलगम की जांच अवश्य कराएं तथा नशे से दूर रहें। इसके बाद जिला क्षय रोग केंद्र की...