पीलीभीत, सितम्बर 12 -- Pilibhit News: पूरनपुर। नगर के राजगंज मोहल्ले से दो किशोर अचानक लापता हो गए। दोनों के देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

लापता किशोरों की जानकारी राजगंज निवासी मेराज बेगम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र सुबहान राजा और मोहल्ले का ही 17 वर्षीय मारूफ 10 सितंबर की शाम करीब चार बजे टहलने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे।

परिजनों की चिंता देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी की, लेकिन दोनों का पता नहीं चल सका। रिपोर्ट में बताया गया है कि सुवहान ने नौ सितंबर को अपना मोबाइल मोहल्ले के ही एक दुकानदा...