Pilibhit News: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार आज बीसलपुर में
पीलीभीत, अगस्त 1 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बीसलपुर में अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के उद्घाटन कार्यक्रम में शनिवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार समेत केंद्रीय राज्यंत्री जितिन प्रसाद मौजूद रहेंगे। शनिवार को राज्यपाल संतोष गंगवार पूर्वान्ह में यहां पहुंचेंगे। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार भी कार्यक्रम में रहेंगी। राज्यपाल का प्रोटोकाल जिला प्रशासन ने जारी कर दिया है। इधर क्रांतिकारी विचार मंच के देवस्वरुप पटेल ने कहा की सहकारिता क्षेत्र की बैंक की बीसलपुर में शाखा खुलने से क्षेत्र में काफी लाभ होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.