पीलीभीत, अगस्त 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। न्यूरिया कस्बे में गुरुवार रात चोरों ने उवैस ज्वेलर्स की दुकान का श shutter तोड़कर करीब 15 लाख रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पर घटना का पता चला। चोरी में चार से पांच किलो चांदी के आभूषण और करीब साढ़े तीन तोले वजन की सोने की नाक की लौंग के दो डिब्बे शामिल हैं। सूचना मिलते ही एएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एफएसएल तथा डॉग स्क्वायड ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: न्यूरिया में ज्वेलर्स की दुकान का शटर तोड़कर लाखों के आभूषण चोरीघटना का विवरण ज्वेलर्स मुख्तियार अहमद ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह गुरुवार रात दुकान बंद करने के बाद सोने के बड़े आभूषण और नकदी अपने बैग में रखकर घर ले गए थे। काउंटर में चांदी के आभूषण ...