पीलीभीत, अक्टूबर 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय सरदार ज्ञान सिंह छाबड़ा मेमोरियल इंटर स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का समापन हो गया। बालिका वर्ग में अकाल अकादमी गोमती और बालक वर्ग में ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल ने चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला बेनहर गुरुकुल और अकाल अकादमी गोमती के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले में अकाल अकादमी गोमती ने बेनहर गुरुकुल को 2-0 सेटों से पराजित कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं बालक वर्ग के फाइनल में एसके पब्लिक स्कूल और ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की टीम के बीच मुकाबला हुआ। मेजबान ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तालमेल, आक्रामक खेल और दृढ़ संकल्प का परिचय...