Pilibhit News: जेल में बंदी की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, डीएम से मांगी जांच रिपोर्ट
पीलीभीत, अक्टूबर 31 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पीलीभीत जिला जेल में बंदी अबरू की न्यायिक हिरासत में कथित मौत के मामले में उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी को नोटिस जारी कर जांच रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा राजपूत की शिकायत पर आयोग ने 27 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई की। डीएम को सात जनवरी 2027 तक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी को होगी। शिकायत के अनुसार, उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र के ग्राम बघौरी निवासीअबरू की 20 अक्टूबर 2026 को पीलीभीत जिला जेल में न्यायिक हिरासत के दौरान मौत हो गई थी। शिकायतकर्ता ने घटना की निष्पक्ष जांच, मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाने और संभावित लापरवाही व सुरक्षा प्रावधानों के उल्लंघन की जांच कराने की मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.