पीलीभीत, सितम्बर 30 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला कारागार में टीबी और एचआईवी की समय से पहचान और उपचार के लिए स्वास्थ्य जांच अभियान के दूसरे दिन 180 बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई। जबकि 50 बंदियों के पोर्टेबल एक्स-रे किए गए। संदिग्ध मरीजों को आगे की जांच और उपचार से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। जिला कारागार के चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार के निर्देशन में टीबी के संभावित लक्षणों की पहचान पर विशेष जोर दिया गया। इ पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से डिजिटल एक्स-रे किए गए। जांच में संदिग्ध पाए जाने वाले बंदियों को आवश्यकतानुसार आगे की जांच के लिए चिन्हित किया गया। जिला क्षय रोग केंद्र के सीनियर सुपरवाइजर राजेश कुमार गंगवार ने बंदियों को टीबी के प्रमुख लक्षण, बचाव और समय पर जांच की जानकारी दी। लैब टेक्नीशियन रविन्द्र गंगवार, अनामिका गंगवार, रा...