Pilibhit News: जेंडर स्पेशलिस्ट ने बच्चों को बताए चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर
पीलीभीत, जुलाई 31 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और डीएम के निर्देश पर उच्च प्राथमिक विद्यालय देवीपुरा में जागरुकता कार्यक्रम किया गया। हब फार वूमेन एंपावरमेंट से जेंडर स्पेशलिस्ट अजीत सिंह और श्रीकांत ने छात्राओं को महिला कल्याण विभाग की संचालित विभागीय योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना व सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी दी। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 112, 1076 एवं 1090 के बारे में बताया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक, शिक्षक और बच्चे उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.