Pilibhit News: जूनियर स्कूल के मैदान में निकला विशाल अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
पीलीभीत, नवम्बर 6 -- Pilibhit News: पूरनपुर। ट्रांस शारदा क्षेत्र के गांव सिद्वनगर के स्कूल परिसर में अजगर को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। गुरुवार सुबह स्कूल के मैदान में विशाल अजगर दिखाई दिया। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग संपूर्णानगर की टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी प्रयास के बाद टीम अजगर को पकड़ने में सफल रही।इसके बाद अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया। अजगर के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गनीमत रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और न ही किसी को नुकसान पहुंचा। स्कूल परिसर में अजगर निकलने की घटना से काफी दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.