पीलीभीत, सितम्बर 6 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। जिले में नौनिहाल कुपोषण के शिकार हो रहे हैं। इन कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वास्थ्य विभाग की टीम, आरबीएसके की टीम लगातार परिजनों से संपर्क कर जागरुक कर रही है। जिंदगी की शुरुआत करने की आयु में करीब तीन हजार बच्चे स्वस्थ होने की बजाय कुपोषण से लड़ रहे हैं। ग्रोथ मॉनिटरिंग रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 2917 से अधिक बच्चे कुपोषण की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसमें भी 624 बच्चे अतिकुपोषित श्रेणी में हैं। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: जिले में फास्ट फूड की आदत से कुपोषित बच्चे बढ़ेबच्चों की संख्या बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में 167412 बच्चे पंजीकृत हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिये गर्भवती, गर्भधात्री महिला और बच्चों को पोषण आह...