पीलीभीत, अगस्त 25 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिलेभर में 262.81 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई के बावजूद चीनी के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी होने से परिवार का बजट गड़बड़ा गया है। बाजार 45 रुपये प्रति किलो बिकने वाली चीनी 68 रुपये किलो में बिक्री हो रही है। चीनी के दामों पर अंकुश लगाने के लिए डीएसओ और डीएफएमओ छापामार कार्रवाई कर डीलर का स्टाक चेक कर रहे हैं। डीएम ने भी बैठक कर रिपोर्ट ली है। जिले में एलएच चीनी मिल, किसान सहकारी चीनी मिल पूरनपुर, किसान सहकारी चीनी मिल बीसलपुर और बजाज हिन्दुस्थान चीनी मिल बरखेड़ा संचालित हो रही है। पेराई सत्र 2025-26 में 262.81 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई। इस सत्र में 143349 किसानों ने गन्ने की आपूर्ति की। इसी तरह पेराई सत्र 2024-25 में 257.53 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई गई, जिसमें 138589 किसानों ने गन्ने की ...