पीलीभीत, अक्टूबर 31 -- पीलीभीत में ऑफलाइन धान खरीद पर रोक Pilibhit News: पीलीभीत। जिले में बेपटरी चल रही धान खरीद को लेकर अहम निर्णय हुआ है। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में बीते दिवस हुई जिम्मेदारों की बैठक के बाद ऑफ लाइन खरीद पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसका मकसद है कि फर्जीवाड़ा पर पूरी तरह से शिकंजा खुद डीएम ने कस दिया है। दरअसल पहले फार्मर आईडी होने पर बिना सत्यापन के ही धान खरीद को लेकर निर्देश प्रचारित और प्रसारित किए गए थे। पर ऐसे में कई तकनीकी पेंच फंस गए हैं। पोर्टल पर फार्मर आईडी सर्वर नहीं ले रहा है। कैंप आफिस में सभी एसडीएम समेत डीएफएमओ और मंडी सचिवों की मौजूदगी में जब डीएम आलोक कुमार ने एक-एक करके फीड बैक लिया तो वे हैरान रह गए। पता चला कि बिना सत्यापन के ही फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन पर धान की खरीद कराने के निर्देश दिए गए...