पीलीभीत, नवम्बर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत परिषदीय स्कूलों में स्कूल प्रबंध समिति (एसएमसी) का गठन किया जाएगा। इसके लिए ब्लाकवार तिथिवार शेड़्यूल तैयार कर लिया गया। डीएम की मंजूरी के बाद गठन की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। जनपद भर में 1499 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं, जहां पर एक से आठ तक की पढ़ाई होती है। स्कूल प्रबंध समिति के माध्यम से व्यवस्थाओं को क्रियान्वित किया जाता है। इसमें पाल्यों के अभिभावक, शिक्षक और प्रधान स्तर से नियुक्त प्रतिनिधि शामिल रहता है। इसका गठन प्रत्येक दो वर्ष की अवधि में किया जाता है। जिला समन्वयक सचिन कुमार ने बताया कि एसएमसी गठन का शेड्यूल बनाकर तैयार कर लिया गया है। इस पत्रावली को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद एसएमसी गठन की कार्रवा...