पीलीभीत, अक्टूबर 7 -- Pilibhit News: पीलीभीत। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय के अधीन जिला महिला अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था को अब मानकों के अनुरूप व्यवस्थित किया जा रहा है। अस्पताल में विभिन्न ओपीडी के लिए निर्धारित व्यवस्था के तहत काम शुरू करा दिया गया है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से संबंधित ओपीडी को व्यवस्थित करने का कार्य भी चल रहा है। चल रहे कार्यों का मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही काम को जल्द पूरा कराने को कहा, ताकि मरीजों को ओपीडी में बेहतर और व्यवस्थित सुविधाएं मिल सकें। यह भी पढ़ें- एमबीबीएस में नए बैच को बताई चिकित्सा शिक्...