पीलीभीत, जुलाई 6 -- Pilibhit News: बीसलपुर। गांव दियोरिया कला में जिला पंचायत की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को जिला पंचायत टीम व तहसील प्रशासन ने पुलिस टीम की मद्द से खाली कराया। जिससे अफरा तफरा मची रही। बीसलपुर के गांव दियोरिया कला में जिला पंचायत की 60 बीघा जमीन पर गांव के ही शख्स का दशकों से कब्जा है। जिला पंचायत के द्वारा जब जमीन खाली किए जाने के लिये नोटिस दिया गया। तो रमेश कुमार ने कोर्ट का सहारा लिया। कई वर्षों तक कोर्ट में मुकदमा चलता रहा और कोर्ट ने जिला पंचायत के हक में फैसला सुना दिया। जिसके बाद जिला पंचायत के अधिकारी एवं तहसीलदार हबीब अंसारी ने राजस्व व पुलिस टीम की मद्द से ट्रैक्टर द्वारा 25 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त करा दिया। शेष बची 35 बीघा जमीन को सोमवार को कब्जा मुक्त कराया जाएगा। इस कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ है।

हिंदी हि...