Pilibhit News: जिला कारागार के विचाराधीन बंदी की मौत
पीलीभीत, अक्टूबर 22 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला कारागार में निरुद्ध विचाराधीन बंदी की मंगलवार रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसको जिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक, बंदी की मौत हृदयाघात से होने की आशंका है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। फिलहाल परिजनों की ओर से जेल प्रशासन पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भगौरी निवासी 30 वर्षीय आबरू पुत्र पीर बख्श जिला कारागार में विचाराधीन बंदी के रूप में नौ अक्तूबर से निरुद्ध था। मंगलवार रात अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.