पीलीभीत, अगस्त 11 -- Pilibhit News: पूरनपुर। जानलेवा हमले में घायल हुए युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी मनोज उर्फ मोनू रविवार सुबह घर से घूमने के लिए निकले थे। चांट फिरोजपुर के पास आरोपी लालाराम पुत्र रामभजन से मनोज का विवाद हो गया। इस दौरान लालाराम ने मनोज पर ईटों से प्रहार कर घायल कर दिया था। पीपल के पेड़ के नीचे बेसुध पड़े मनोज को उनकी मां सुदामा देवी ने अस्पताल में भर्ती कराया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद मनोज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: घूमने निकले युवक पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज पीलीभीत में भी सुधार न होने पर डाक्टर ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया। परिजनो...