पीलीभीत, अगस्त 13 -- Pilibhit News: पीलीभीत। श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशिकला के निर्देशन में जहानाबाद में बालश्रम उन्मूलन के लिए संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर विभिन्न प्रतिष्ठानों से चार बालकों को बालश्रम से मुक्त कराया।

अभियान की कार्यवाही अभियान के दौरान मेडिकल, किराना स्टोर, कपड़ों की दुकानों, स्टील वर्क्स आदि पर चेकिंग कार्यवाही की गई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने चार प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करते हुए निरीक्षण टिप्पणी जारी की। बालश्रम से मुक्त कराए गए एक बालक को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लिए चिन्हित किया गया।

बालकों की सुरक्षा संयुक्त टीम ने बालश्रम से मुक्त कराए गए सभी बालकों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से सभी बच्चों के परिजनों को भविष्य में बाल श्रम ने कराने की हिदायत देत...