पीलीभीत, अगस्त 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जहानाबाद के कार रिपेयरिंग गैराज में भीषण आग लगने से रिपेयरिंग के लिए खड़ी छह कारें जल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हादस के बाद प्रशासन ने शहर के गैराजों में अग्निशमन सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी है। थाना जहानाबाद क्षेत्र में स्थित जेएमबी तिराहे पर सोमवार तड़के करीब तीन बजे एक कार रिपेयरिंग गैराज में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गैराज को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय गैराज में मरम्मत के लिए खड़ी छह कारें मौजूद थीं, जो आग की तेज लपटों में घिरकर पूरी तरह जल गईं। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना तुरंत जहानाबाद थाना पुलिस और दमकल वि...