पीलीभीत, अगस्त 24 -- Pilibhit News: बीसलपुर। जमीन के सौदे में फर्जीवाड़ा कर ठेकेदार से लाखों रुपए हड़प लेने के मामले की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज कर ली है। पीलीभीत निवासी ठेकेदार हर्षवर्धन पांडेय की शिकायत पर धोखाधड़ी, जालसाजी और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई गई है।

पीड़ित की शिकायत जिला मैनपुरी के मूल निवासी और हाल में पीलीभीत में रह रहे ठेकेदार हर्षवर्धन पांडेय के अनुसार, दिसंबर 2025 में उनकी मुलाकात बिलसंडा के बाबू अंसारी से हुई थी। बाबू अंसारी ने अपनी पत्नी नसीम के नाम की ग्राम घनश्यामपुर स्थित जमीन को 32 लाख रुपये में बेचने का सौदा तय किया।

धोखाधड़ी का आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसने किस्तों में आठ लाख रुपये नकद बाबू अंसारी की पत्नी को दिए। इसके बाद बैनामा कराने और अन्य जरूरतों के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों व चेक के माध्यम...