Pilibhit News: जनरेटर न चलने से सीएचसी में छाया अंधेरा
पीलीभीत, जुलाई 17 -- Pilibhit News: पूरनपुर। बिजली जाने के बाद जनरेटर न चलने से सीएचसी में अंधेरा छा गया। वार्ड में भर्ती प्रसूताओं को परेशानी उठानी पड़ी। आपूर्ति न मिलने से एक्से रे मशीन बंद रही, जिससे मरीजों को इंतजार करना पड़ा। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली आपूर्ति जाने के बाद जनरेटर से सप्लाई दी जाती है। गुरुवार दोपहर एक बजे बिजली चली गई। इस दौरान भीषण गर्मी थी। पर्चा कांउटर और दवा वितरण काउंटर पर मरीजों की भारी भीड़ लगी हुई थी। इसके बावजूद जनरेटर चालू नहीं किया गया। इससे मरीज परेशान हो गए। आपूर्ति न मिलने से एक्स रे मशीन बंद हो गई तो वहीं अल्ट्रासाउंड पर भी असर देखा गया। इससे काफी देर तक एक्क्सरे का कार्य बंद रहा। वार्ड में भर्ती प्रसूताओं के तीमारदरों को हाथ के पंखे का सहारा लेना पड़ा। लगभग आधा घंटे बाद जनरेटर चालू किया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.