Pilibhit News: जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज के इलहाम की सेवाएं समाप्त
पीलीभीत, अगस्त 14 -- Pilibhit News: बीसलपुर। जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और डीआईओएस कार्यालय में एक करोड़ से अधिक की सरकारी धनराशि के कथित गोलमाल के आरोपी इलहाम उर रहमान शम्सी की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। बोर्ड में विमर्श के बाद इसकी सूचना जेडी दफ्तर समेत डीआईओएस कार्यालय और पुलिस-प्रशासन को दी गई है। जनता टेक्निकल इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इलहाम पर लगे आरोपों के बाद उससे दो बार पक्ष रखने को कहा गया था। दोनों ही बार उसके पक्ष से कॉलेज की प्रबंध समिति असंतुष्ट रही। इसके बाद बोर्ड में बैठक कर पूरे मामले में चर्चा की गई। इसके बाद विमर्श कर अंतिम निर्णय लिया गया। इलहाम उर रहमान शम्सी को जनता इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के मूल पद पर तैनाती की सेवाएं समाप्त कर दिए जाने की जानकारी भेज दी गई है. यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.