पीलीभीत, अक्टूबर 20 -- बिलसंडा में भव्य दुर्गा जागरण Pilibhit News: बिलसंडा। नगर के रामलीला मैदान में आयोजित महामाई के 27वें विशाल दुर्गा जागरण में श्रोताओं का रेला उमड़ पड़ा। सुप्रसिद्ध भजन गायक अंजली द्विवेदी के भजनों पर पूरी रात श्रोता झूमते नजर आए। जगराते की रात मैया बैठी शेरा वाली, दुःख संकट सब दूर करेगी मां दे के खुशहाली। जिस भारत में जन्म लिया है उस माटी को कोटि प्रणाम। दिल चोरी साडा हो गया खाटू के चरणों में जैसे भजन गाकर अंजली ने खूब वाहवाही बटोरी। सारेगामा स्टार गायक चंदू पागल, दिल्ली के मशहूर भजन गायक विशाल शर्मा और भजन गायिका मानसी त्रिवेदी ने अपने भजनों से सभी को बांधे रखा। श्रोता आयोजक हर कोई जमकर नाचा। जागरण का आयोजन विशाल दुर्गा जागरण कमेटी के तत्वाधान में किया गया। आचार्य संतोष मिश्रा ने माता रानी का पूजन और आरती कराई। हिमाच...