पीलीभीत, अगस्त 4 -- Pilibhit News: बिलसंडा। पीटीआर दियोरिया रेंज के जगतपुर गांव में तेंदुए की बढ़ती दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रविवार रात तेंदुए ने गांव निवासी शेर सिंह के पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त है। लोग बच्चों को अकेले घर से बाहर भेजने से भी कतरा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ कई दिनों से गांव और आसपास के खेतों में घूमता देखा जा रहा है। कुछ दिन पहले भी तेंदुए ने एक बकरी का शिकार किया था, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग की ओर से उसे पकड़ने के लिए कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: तेंदुए की दहशत से सहमे ग्रामीण, नलकूप की छत पर दिखने का दावा लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि खेतो...