पीलीभीत, सितम्बर 27 -- Pilibhit News: पूरनपुर। जंगली सूअर का शिकार करने के मामले में वन एवं वन्य जीव प्रभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पांच नामजद सहित दस के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी पर 80 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। गुरुवार को वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांव भायपुर के पास जंगली सूअर का शिकार करने के मामले में छापेमारी की थी। इस दौरान टीम ने जयवीर पुत्र नोखेलाल निवासी निवासी सबलपुर खास को मौके से पकड़ लिया था। उसके पास से जंगली सूअर का मांस भी बरामद हुआ था। अन्य शिकारी पांच बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। इन बाइकों को टीम ने कब्जे में ले लिया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने सभी शिकारियों की पहचान कर ली। इस मामले में जयवीर पुत्र नोखेलाल, सियाराम पुत्र सुमेर, पप्पू पुत्र तिलकराम, पप्पू ...