पीलीभीत, अगस्त 22 -- Pilibhit News: पूरनपुर। घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और विरोध पर महिला का गला दबाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुकदमे में नामजद दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। थाना घुंघचाई के गांव के रहने वाली महिला 16 अगस्त को घर में अकेली थी। आरोप है इस दौरान सचिन उर्फ छोटू उसके घर में घुस आया और महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपी भाग गया। दो दिन बाद आरोपी सचिन उर्फ छोटू अपने भाई राजेश के साथ महिला के घर पहुंचा और उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की।इस दौरान आरोपी सचिन ने महिला का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Gridih News: छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की गुहार उसके फूफा ने बममुश्किल बचाया। शिकायत पर पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। शु...