पीलीभीत, जुलाई 7 -- Pilibhit News: पूरनपुर। संयुक्त टीम ने खाद की दुकानों पर छापेमारीकी। चार दुकानों से संदिग्ध उर्वरकों के नमूने लिए गए। खाद की दुकान बंद मिलने पर उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। दुकानदार से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी विनीत कुमार शुक्ला ने संयुक्त टीम के थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव कबीरपुर कसगंजा में खाद की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान सात दुकानों पर खाद और ब्रिकी से संबधित दस्तावेज चेक किए गए। इस दौरान चार दुकानों से संदिग्ध उर्वरक जिंक मिलने पर उनका नमूना जांच के लिए लिया गया। छापेमारी के दौरान भारद्धाज खाद भंडार दुकान बंद मिली। इस दौरान अधिकारियों ने दुकान स्वामी से भी संपर्क करने के प्रयास किया लेकिन नहीं सका। दुकान बंद मिलने पर भारद्धाज खाद भंडार की दुकान का लाइसेंस नि...