पीलीभीत, अक्टूबर 6 -- Pilibhit News: पीलीभीत। भारत स्काउट-गाइड संस्था की ओर से गांधी प्रेक्षागृह में यूपी स्काउट केयर युवा सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डीएम आलोक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित किया।

कार्यक्रम का महत्व युवाओं ने सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट/मुख्यायुक्त प्यारेलाल मौर्य ने कहा कि स्काउट गाइड एक अनुशासन और समाज सेवा के लिए प्रेरित संगठन है, जो युवाओं को जागरूक करने का कार्य करता है। समस्त विद्यालयों में स्काउट गाइड गतिविधि को सुचारु रूप से संचालित की जाना चाहिए, जिससे युवाओं की प्रतिभा आगे आएगी। कार्यक्रम में स...