पीलीभीत, अक्टूबर 3 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश के निर्देश पर गांधी जयंती के अवसर पर पाक्सो अधिनियम-2012 के प्रावधानों और कानूनी परिणामों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम किए गए और रैली निकाली गई। स्कूलों में बच्चों को अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। स्कूलों में उपस्थित छात्र-छात्राओं को पाक्सो अधिनियम-2012 के बारे में जानकारी प्रदान की गयी, जिसमें छात्र- छात्राओं द्वारा पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दिये गये। इसके साथ ही समस्त पीएलवी द्वारा आयोजित शिविरों में प्रतिभाग कर पोस्टर पैंपलेटस का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- गांधी जयंती पर प्रभात फेरी, बच्चों को बताए विधिक अधिकार कार्यक्रम का आयोजन जिला न्यायालय पीलीभीत के सभागार में जनपद न्यायाधीश एवं जिल...