Pilibhit News: छात्राओं ने सीखे तनाव से निपटने के गुर
पीलीभीत, जुलाई 24 -- Pilibhit News: पीलीभीत, संवाददाता। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (डीएमएचपी) के तहत गुरुवार को इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं टेली-मानस जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मानसिक स्वास्थ्य को समग्र स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए छात्राओं को तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं की समय रहते पहचान कर विशेषज्ञों से परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- छात्राओं को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर व योजनाएं बताई गईकार्यक्रम की जानकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. छत्रपाल सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में टीम ने बताया कि परीक्षा का तनाव, पारिवारिक और सामाजिक दबाव, नशे की प्रवृत्ति तथा अन्य मानसिक समस्याओं का समय पर परामर्श और उपचार से प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.