पीलीभीत, अक्टूबर 15 -- Pilibhit News: पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को मिशन शक्ति फेज-05 के द्वितीय चरण के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शारदीय नवरात्र के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को महिला अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद छात्राओं ने ग्राम नारायणपुर में रैली निकालकर महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सुरक्षित व सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित करना है। यह भी पढ़ें- Moradabad News: नारी शक्ति पदयात्रा निकाल किया ...