Pilibhit News: छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश
पीलीभीत, अगस्त 26 -- Pilibhit News: बीसलपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा बंधन स्वच्छता के अंतर्गत के.के.एस. इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के बीच स्वच्छता जागरूकता हेतु विशेष रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। केकेएस इंटर कालेज में रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरे का उचित प्रबंधन, कचरे को अलग अलग रखने तथा अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए रंगोली के माध्यम से स्वच्छता एवं स्वच्छ पर्यावरण से जुड़े सुंदर और प्रेरणादायक संदेश प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रेम पाल गंगवार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- छात्राओं ने सफाई मित्रों को राखी बांध दिया स्वच्छता सम्मान का संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.