Pilibhit News: छात्राओं ने बीएसए की कलाई पर बांधी राखियां
पीलीभीत, अगस्त 27 -- Pilibhit News: पीलीभीत। रक्षाबंधन पर्व से पहले भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परिषदीय और बा विद्यालयों में छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई सुंदर राखियां छात्रों और अधिकारियों की कलाई पर बांधकर रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। बीएसए कार्यालय में मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बीएसए रोशनी सिंह की कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद वहां के कर्मचारियों की कलाई में राखी बांधी। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने छात्राओं को उपहार भेंट किए। रक्षाबंधन का उपहार पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। यह भी पढ़ें- Ghumla News: नन्हे हाथों ने बनाई राखी, गुमला डाकघर पहुंचकर पत्रपेटी में डाले पत्र यह भी पढ़ें- Ara News: स्कूली बच्चियों ने एसडीओ को बांधी राख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.