Pilibhit News: छात्राओं को स्वस्थ एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित
पीलीभीत, जुलाई 31 -- Pilibhit News: पीलीभीत। इनरव्हील क्लब ऑफ पीलीभीत की ओर से परिषदीय विद्यालय में प्रत्येक बालिका के लिए सुरक्षित वातावरण का निर्माण विषय पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बालिकाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग सत्र से किया गया। पूनम चंद्र ने छात्राओं को विभिन्न योगासन कराए और नियमित योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर होने वाले लाभों की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद इंदु गुप्ता ने बालिकाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता एवं साफ-सफाई (सेनेटेशन) के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं को ताजे फलों का वितरण किया गया। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ. अनुरिता सक्सेना विदेश प्रवास के दौरान संदेश के माध्यम से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.