पीलीभीत, सितम्बर 28 -- Pilibhit News: जहानाबाद। कोतवाली पुलिस ने शनिवार रात चोरी की योजना बनाते तीन युवकों को टेंपो और नकबजनी के औजारों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया कि रात में गश्त के दौरान जहानाबाद के क्रेशर तिराहे पर उपनिरीक्षक विपिन कुमार को टेंपो के पास तीन युवक खड़े दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही तीनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से नकबजनी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक चोरी की योजना बना रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पहले किसी स्थान की रेकी करते थे और बाद में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पकड़े गए युवकों ने अपने नाम सुसयार निवासी रवि कुमार, शिशुपाल तथा जहानाबाद के मोहल्ला मनि...