पीलीभीत, अक्टूबर 5 -- Pilibhit News: बीसलपुर। बारह पत्थर चौराहे पर फल का ठेला लगाने वाले युवक के गल्ले से 50 हजार रुपये चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए रुपये बरामद कर उसे भेज दिया है। बीसलपुर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी वेदप्रकाश पुत्र मोतीराम मौर्य बारह चौराहे पर फल का ठेला लगाता है। उसके फल के ठेले से 50 हजार रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी तालिब उर्फ भूटानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए 27 हजार 210 रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस...