पीलीभीत, अगस्त 18 -- Pilibhit News: बिलसंडा। ई रिक्शा पलटने से एक साल पहले आई चोटों से परेशान आजमपुर बरखेड़ा गांव में अधेड़ ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में घर की पहली मंजिल पर कमरे में कुंडे से उसका शव लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। थाना क्षेत्र के आजमपुर बरखेड़ा के रहने वाले 56 वर्षीय श्रीकृष्ण पुत्र विभूति लाल पिछले एक साल से अपनी चोटों के कारण बहुत परेशान थे। बेटे का ई रिक्शा पलटने के बाद उनको गम्भीर चोटें आईं। हाथ पैर में गंभीर चोटों का एक साल से इलाज के बाद भी फायदा न होने से श्रीकृष्ण शारीरिक मानसिक और आर्थिक रूप से टूट चुके थे। घर में पत्नी और बेटे बेटियां हैं। दो बच्चों की शादी हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार दोपहर में एक बजे तक श्रीकृष्ण ग्रामीणों के बीच बैठकर ताश देख रहे थे। दोपहर करीब दो से ...