Pilibhit News: चेकिंग अभियान: 56 वाहनों के चालान, 2.20 रुपये लाख का शमन शुल्क वसूला
पीलीभीत, जुलाई 28 -- Pilibhit News: पीलीभीत। जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी पालन को लेकर 25 व 26 जुलाई 2026 को दो टोल प्लाजाओं पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। बीसलपुर, गजरौला थाना पुलिस और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर-सायरन, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा फॉल्टी नंबर प्लेट और एचएसआरपी से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने ड्रंकन ड्राइविंग के 11, मॉडिफाइड साइलेंसर के 4, प्रेशर हॉर्न, हूटर और सायरन के 25, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के 6 तथा फॉल्टी नंबर प्लेट और एचएसआरपी के 10 मामलों सहित कुल 56 वाहनों का चालान किया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: ड्रंक एन्ड ड्रॉइव के खिलाफ पुलिस का चला अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.