Pilibhit News: चिकित्सक नदारद, सीएचओ कर रहे ओपीडी
पीलीभीत, अगस्त 20 -- Pilibhit News: पूरनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पटरी से उतरी व्यवस्थाओं के बीच बुधवार को जिम्मेदारों की मनमानी और लापरवाही का एक और मामला सामने आया। यहां चिकित्सक के नदारद रहने के दौरान सीएचओ की ओर से ओपीडी की जा रही थी। ऐसे में अस्पताल पहुंचे मरीजों को समुचित चिकित्सकीय परामर्श और उपचार का लाभ नहीं मिल सका। सीएचसी में बेहतर सेवाओं का दावा किया जा रहा है। यहां पर चिकित्सक भी तैनात हैं। इसके बाद भी बुधवार को लापरवाही का मामला सामने आया।
लापरवाही की स्थिति एमओआईसी द्वारा ओपीडी न किए जाने से मरीजों को परेशानी भी उठानी पड रही। कहने को तो 12 नंबर कक्ष में एमओआईसी को बैठ कर ओपीडी करना चाहिए। पर उनका समय आवास या फिर अन्य किसी विभाग के कक्ष में एसी में बीत रहा है। लापरवाही की हद तब हो गई जब चिकित्सक की गैरमौज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.