Pilibhit News: चार दिवसीय आध्यात्मिक साधना शिविर 14 नवंबर से
पीलीभीत, नवम्बर 14 -- Pilibhit News: बीसलपुर। अग्रवाल सभा भवन में स्वामी रामानंद आश्रम, हरिद्वार के तत्वावधान में 14 से 17 नवंबर तक चार दिवसीय आध्यात्मिक साधना शिविर का आयोजन किया जाएगा। गृहस्थ जीवन में शांति, सुख और खुशहाली का माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष यह शिविर आयोजित किया जाता है। चार दिवसीय साधना शिविर में दिल्ली, मुंबई, कानपुर, बनारस, मुरादाबाद और झांसी सहित देश के विभिन्न प्रमुख शहरों से साधक सहभागिता करेंगे। शिविर में प्रतिदिन प्रातःकाल सामूहिक ध्यान व योग से शुरुआत होगी। इसके अतिरिक्त श्रीमद्भागवत कथा, विद्वानों के प्रवचन, मनमोहक भजन-कीर्तन, प्रार्थना और साधकों की व्यक्तिगत समस्याओं के निवारण जैसे कार्यक्रम रात्रि नौ बजे तक संचालित होंगे। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: गुरु महिमा और नियमित साधना से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.