Pilibhit News: चाइल्ड लाइन और पुलिस ने रुकवाया नाबालिग बालिका का विवाह
पीलीभीत, नवम्बर 8 -- Pilibhit News: पीलीभीत। थाना माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग बालिका के विवाह होने की शिकायत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर की गई। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक निर्वान सिंह, थाना ह्यूमन ट्रैफिकिंग के प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह मय थाना माधोटांडा पुलिस के साथ बालिका के घर पर पहुंचे। मौके पर जानकारी लेने पर पता चला कि करीब 15 वर्षीय बालिका का विवाह उसके माता-पिता ने गांव के ही एक लगभग 22 वर्षीय युवक के साथ तय कर दिया है। बालिका की गोद भराई भी कर दी गई। विवाह की तिथि भी निश्चित कर दी गई। नाबालिग बालिका का विवाह अगले वर्ष 16 फरवरी को होना प्रस्तावित हैं। संयुक्त टीम ने बालिका के परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी देते हुए प्रस्तावित विवाह रोके जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.