पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit News: पीलीभीत। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज की ओर से गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता बालिका वर्ग का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। चयनित टीम एक सितंबर को शाहजहांपुर खेलने जाएगी। जिलास्तरीय बास्केट बाल प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ा समिति के सचिव राजेश शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। बास्केटबाल प्रतियोगिता में सिर्फ दो ही टीमों अंगूरी देवी बालिका इंटर कॉलेज एवं सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खेले गए मैच में अंगूरी देवी कालेज की टीम ने राम इंटर कॉलेज की टीम को 16-08 से पराजित कर विजेता बनी। यह भी पढ़ें- कानपुर एथलेटिक्स टीम चयनि...