पीलीभीत, अगस्त 6 -- Pilibhit News: पीलीभीत। पीएमश्री ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में जिलास्तरीय विद्यालयी बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस (बालक एवं बालिका) अंडर 14, 17, 19 वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की गई। चयनित खिलाड़ी दस अगस्त को मंडलीय प्रतियोगिता में भाग लेने जाएंगे। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के खेल प्रांगण जिलास्तरीय विद्यालयी बैडमिंटन एवं टेबिल टेनिस प्रतियोगिता का उद्घाटन माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय बरेली की अपर सचिव रेखा दिवाकर और डीआईओएस विजय सिंह यादव ने खिलाड़ियों से से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में बैडमिंटन बालक वर्ग से एसएन इंटर कॉलेज, सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कालेज पीलीभीत, ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर बीसलपुर, सेंट मारिया इंटर कालेज धनकुना, आदर्श इंटर कॉलेज सराय सुंदरपुर, ज्ञान प्रशांत मे...