Pilibhit News: चंदिया हजारा में शारदा का पानी भरने से मचा हड़कंप, फिर शुरू हुआ भू-कटान
पीलीभीत, अगस्त 15 -- Pilibhit News: पीलीभीत। ट्रांस शारदा क्षेत्र के चंदिया हजारा गांव में शारदा नदी का पानी एक बार फिर बढ़ने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव के आसपास खेतों में पानी भर गया है। इसी के साथ नदी ने गन्ने की फसल वाले खेतों में दोबारा कटान शुरू कर दिया है। तेजी से हो रहे भू-कटान को लेकर किसानों में दहशत का माहौल है। किसानों का कहना है कि शारदा की धार लगातार जमीन को काट रही है। कई खेत नदी के मुहाने पर पहुंच चुके हैं। पानी भरने से खेतों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक चिंता गन्ने की खड़ी फसल को लेकर है। किसानों को आशंका है कि यदि कटान इसी तरह जारी रहा तो उनकी मेहनत और पूरी फसल नदी में समा सकती है。
किसानों की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन और बाढ़ खंड के अधिकारियों से तत्काल मौके पर पहुंचकर कटान रोकने के लिए प्रभाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.