Pilibhit News: चंदिया हजारा में पुनर्वास विभाग के गाटों का सीमा निर्धारण शुरू
पीलीभीत, जुलाई 10 -- Pilibhit News: पूरनपुर/पीलीभीत। चंदिया हजारा क्षेत्र में पुनर्वास विभाग की भूमि का सीमा निर्धारण शुरू हो गया है। गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पुनर्वास विभाग के गाटों का अभिलेखों के आधार पर सीमांकन किया। इस दौरान टीम ने भूमि की वास्तविक स्थिति का सत्यापन करते हुए आवश्यक नापजोख भी कराई। अधिकारियों ने बताया कि सीमा निर्धारण सरकारी भूमि के रिकॉर्ड को स्पष्ट करना तथा भविष्य में अतिक्रमण और भूमि संबंधी विवादों की संभावनाओं को रोकना है। सीमांकन का कार्य नियमानुसार चरणबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा। बता दें कि मालिकाना हक को लेकर शासन से मिले निर्देश के तहत राजस्व विभाग की ओर से इस कवायद को शुरु किया गया है। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया जिला के 12 अंचलों में सीमा सत्यापन के बाद तैयार होगी खेसजा पंजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.