Pilibhit News: घर में घुसकर लाठी डंडों से पीटा, रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, जुलाई 25 -- Pilibhit News: घुंघचाई। थाना क्षेत्र के गांव झुरकुरिया के रहने वाले मैकू लाल पुत्र पूरनलाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह जब से वह बाहर से काम करके आए हैं। तब से गांव के कालीचरण उर्फ राजीव पुत्र छिदम्मी लाल और उसकी पत्नी मीरा देवी गाली गलौज देकर परेशान करते हैं। 23 जुलाई को बेवजह दोनों गाली देने लगे। मना करने पर उन्होंने घर में घुसकर लाठी डंडे से मैकू लाल की पिटाई लगा दी जिससे वह घायल हो गए। आरोप है कालीचरण उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने कालीचरण उर्फ राजीव और मीरा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप, तीन पर मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.