पीलीभीत, जुलाई 27 -- Pilibhit News: बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम आमडार निवासी सुनील कुमार ने थाना बरखेड़ा पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे गांव में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के पीछे-पीछे दूसरे पक्ष के लोग उसके घर तक पहुंच गए। आरोप है कि अमित कुमार, कमलेश, संतोष कुमार, शांति स्वरूप समेत अन्य लोगों ने घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित व उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने घर के आंगन में रखे स्टूल समेत अन्य सामान में भी तोड़फोड़ की। घटना के दौरान जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...