पीलीभीत, जुलाई 3 -- Pilibhit News: बीसलपुर। महिला के घर में घुसकर युवकों ने मारपीट की व छात्रा के साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। बीसलपुर के मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसके घर में पड़ोसी युवक डंडा लेकर घुस आए और तमंचा लहराते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि एमएससी कर रही उसकी बेटी से छेड़खानी की और दुकान में रखे 15 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने तहरीर मिलते ही मामले ही जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: नाबालिग से दुराचार का प्रयास, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...